फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस की दबिश, चार पर इनाम

 

इंदौर. शहर में अलग अलग वारदातों को अंजाम देकर फरार हुए बदमाशों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है. बाणगंगा में नाबालिग के अपहरण और तीन लाख रुपए में सौदा करने के मामले में फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई शहरों में ठिकाने खंगाले हैं, वहीं डिलीवरी बॉय से चाकू की नोक पर स्कूटर लूटने वाले जिलाबदर बदमाश की भी तलाश जारी है.

बाणगंगा के मामले में पुलिस ने अब तक नौ लोगों को आरोपी बनाया है. इनमें संजू यादव, नंदलाल यादव, रामविलास और रितेश गिरफ्तार हो चुके हैं. किशोर चौहान निवासी आष्टा, बाबू दादू निवासी रतलाम, अज्जू यादव, सोनू बंजारा और कछु गुर्जर की तलाश चल रही है. पुलिस महेश्वर, रतलाम और देवास में इनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे चुकी है. फरार आरोपियों में चार पर डीसीपी अभिषेक रंजन ने दो दो हजार रुपए का इनाम घोषित किया है. इधर, डिलीवरी बॉय से स्कूटर लूटने के मामले में जिलाबदर बदमाश पलक वर्मा की तलाश की जा रही है. आरोपी ने डिलीवरी बॉय पीयूष का पीछा करने के बाद उसे धक्का देकर गिराया और चाकू दिखाकर स्कूटर छीन लिया था. वारदात के बाद से आरोपी फरार है. पुलिस उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाकर तलाश कर रही है.

 

मामले में जांच की जा रही है…

पुलिस को इस मामले से जुड़े लोगों और पूरे रैकेट के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है. फरार आरोपियों के पकड़े जाने के बाद मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है.

 

एसीपी, रुबीना मिजवानी

Next Post

240 वाहनों पर नो पार्किंग की कार्रवाई, 859 चालान बनाए

Sun Aug 9 , 2026
  इंदौर. शहर में यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को सभी जोन में 859 चालान बनाए. इनमें सबसे ज्यादा 240 कार्रवाई नो पार्किंग में हुई. बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 162 और गलत नंबर प्लेट के 124 वाहन चालकों पर […]

You May Like