दिग्विजय से मिले उमंग सिंघार, मप्र के राजनीतिक हालात और संगठन को लेकर चर्चा

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के बीच मध्य प्रदेश के समसामयिक राजनीतिक घटनाक्रम, संगठनात्मक मुद्दों और पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर चर्चा हुई।

मुलाकात को प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में प्रदेश में विपक्ष की भूमिका, संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। हालांकि दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा का विस्तृत ब्यौरा सामने नहीं आया है।

Next Post

भाजपा कार्यालय में मंत्रियों का जनसंवाद, विश्वास सारंग और लखन पटेल ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं

Wed Jul 1 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग और मंत्री लखन पटेल ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से संवाद किया। मंत्रीद्वय ने जनसमस्याओं को सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। कई समस्याओं का मौके पर ही […]

You May Like