
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग और मंत्री लखन पटेल ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से संवाद किया।
मंत्रीद्वय ने जनसमस्याओं को सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि जिन मामलों का तत्काल निराकरण संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र कार्रवाई के लिए कहा गया।
जनसंवाद के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को मंत्रियों के समक्ष रखा। मंत्रियों ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और कार्यकर्ताओं एवं आमजन से सीधे संवाद के माध्यम से समस्याओं का प्रभावी निराकरण किया जा रहा है।
