धारदार तलवार लहराते धराया बदमाश

भोपाल:टीला पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश को धारदार तलवार लहराते हुए गिरफ्तार किया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार- रविवार की रात बादमाश फैसल उर्फ चुहा बादशाह कसाई की दुकान के पास धारदार तलवार हवा में लहरा रहा था.

बदमाश लोगों को डरा धमका रहा है, जिससे लोग भी डर रहे थे. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को देखकर भागने लगा ,जिसे घेराबंदी कर पकडा गया. आरोपी ने पुलिस को अपना नाम और टीलाजमालपुरा का रहवासी बताया. बदमाश के कब्जे से एक धारदार तलवार को मौके पर जप्त किया गया. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया.

Next Post

उदित गायकी की हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को जेल

Sun Oct 12 , 2025
भोपाल:इंजीनियरिंग छात्र उदित गायकी की मौत के मामले में आरोपी 2 पुलिसकर्मियों को रविवार को जेल भेज दिया गया. इससे पहले शनिवार को देर रात आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट में जज ने सुनवाई करते हुए आरोपियों को 15 दिन की जेल पर भेज दिया […]

You May Like