भालू के हमले में घायल छोटू महाराज, साहस दिखाकर खुद पहुंचे अस्पताल

सोहागपुर: ग्राम परसवाड़ा निवासी बद्री प्रसाद गिरी, जिन्हें गांव में लोग स्नेह से छोटू महाराज कहते हैं, पर जंगल में जलावन की लकड़ी लेने के दौरान भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन हिम्मत न हारते हुए स्वयं ही गांव से अस्पताल तक पहुंचे। फिलहाल उनका इलाज नर्मदापुरम जिले में जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

सोहागपुर के रेंजर सुमित पांडे ने पीड़ित परिवार को तत्काल 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। उनकी इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें विधायक, सांसद तथा सामाजिक संगठनों और एनजीओ से अतिरिक्त मदद लेने की सलाह दी गई है।

Next Post

पितृ पक्ष में खिचड़ी सेवा की सराहनीय पहल

Mon Sep 8 , 2025
इटारसी: संयुक्त व्यापार महासंघ इटारसी पितृ पक्ष के अवसर पर अपने पूर्वजों की स्मृति में समाजसेवा की अनूठी पहल करने जा रहा है। महासंघ द्वारा द्वारिकाधीश बड़े मंदिर में प्रतिदिन शाम 5:30 बजे जरूरतमंदों को खिचड़ी वितरण किया जाएगा। इस सेवा का उद्देश्य पितरों को श्रद्धांजलि अर्पित करना और समाज […]

You May Like

मनोरंजन