पितृ पक्ष में खिचड़ी सेवा की सराहनीय पहल

इटारसी: संयुक्त व्यापार महासंघ इटारसी पितृ पक्ष के अवसर पर अपने पूर्वजों की स्मृति में समाजसेवा की अनूठी पहल करने जा रहा है। महासंघ द्वारा द्वारिकाधीश बड़े मंदिर में प्रतिदिन शाम 5:30 बजे जरूरतमंदों को खिचड़ी वितरण किया जाएगा। इस सेवा का उद्देश्य पितरों को श्रद्धांजलि अर्पित करना और समाज में सहयोग की भावना को मजबूत करना है।

इस सेवा का शुभारंभ दीपक अग्रवाल करेंगे। महासंघ के कोषाध्यक्ष राजेंद्र बबलू अग्रवाल ने बताया कि यह सेवा लगातार जारी रहेगी और कोई भी व्यापारी अपने पितरों की पुण्य स्मृति में इसमें शामिल हो सकता है। एक दिन की सेवा हेतु 601 रुपए का सहयोग राशि निर्धारित की गई है। उन्होंने सभी व्यापारियों से इस नेक कार्य में सहयोग करने और वितरण के समय उपस्थित रहने की अपील की है।

Next Post

पठापुर रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल

Mon Sep 8 , 2025
छतरपुर: शहर के पठापुर रोड पर हरी चाट वाले के पास बीते दिन दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यह सड़क दुर्घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो […]

You May Like