छतरपुर: शहर के पठापुर रोड पर हरी चाट वाले के पास बीते दिन दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यह सड़क दुर्घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
आज 7 सितंबर सुबह करीब 11 बजे सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे तेज रफ्तार में आ रहीं दोनों बाइकें आमने-सामने टकरा गईं।स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे का वीडियो सामने आने के बाद यातायात नियमों की अनदेखी पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
