राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 18 जून को ओंकारेश्वर आएंगी

खण्डवा:राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आगामी 18 जून को ओंकारेश्वर आगमन होगा। राष्ट्रपति ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मन्दिर में दर्शन व आरती में शामिल होंगी तथा अगले दिन 19 जून को अंतर्राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु 18 जून को दोपहर 12ः30 बजे बैतूल से हैलिकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 1ः30 बजे ओंकारेश्वर पहुंचेंगी तथा एनएचडीसी गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगी।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ओंकारेश्वर में शाम 6ः20 बजे ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर/ममलेश्वर मन्दिर में दर्शन व आरती कर रात्रि विश्राम एनएचडीसी गेस्ट हाउस में करेंगी। अगले दिन 19 जून को राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु प्रातः 10 बजे अंतर्राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर ओंकारेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम के बाद प्रातः 11ः30 बजे श्रीमती मुर्मु ओंकारेश्वर हैलिपेड से इन्दौर के लिए प्रस्थान करेंगी।

Next Post

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं

Tue Jun 16 , 2026
दमोह: कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कलेक्ट्रेट कक्ष क्रमांक 10 (व्यारमा) में जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए ।कलेक्टर ने कहा कि जनता की शिकायतों का समय-सीमा में समाधान […]

You May Like