कोचिंग की बोलकर गायब हुईं नाबालिग बालिकाएं पातालकोट एक्सप्रेस में मिलीं

ग्वालियर: कोचिंग की बोलकर गायब हुईं दो नाबालिग बालिकाओं को डबरा सिटी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पातालकोट एक्सप्रेस से बरामद किया है।फरियादिया अनीता(परिवर्तित नाम) निवासी डबरा जिला ग्वालियर ने थाना डबरा सिटी में रिपोर्ट कराई कि मेरी लड़की रागिनी(परिवर्तित नाम) उम्र करीबन 14 साल 03 माह एवं पड़ोसी की लड़की सरिता(परिवर्तित नाम) उम्र लगभग 15 साल की दोनों घर से कोचिंग के लिये गई थीं, लो अभी तक वापस नही आई हैं।

दोनों की तलाश आसपास सभी रिश्तेदारियो में की लेकिन कोई पता नहीं चला। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना डबरा सिटी पर अपराध धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दोनों अपहृता पातालकोट एक्सप्रेस से झांसी तरफ से ग्वालियर तरफ जा रही है। उक्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन डबरा प्लेटफार्म नंबर 03 पर जाकर पातालकोट एक्सप्रेस में तलाश करने पर दोनों अपहृता मिली। जिनके नाम पता तस्दीक कर परिजनों को सूचित किया गया और दोनों अपहृता को विधिवत बरामद किया गया। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा अपहृतओं के कथन लिये जाकर उसे वनस्टॉप सेंटर भेजा गया है।

Next Post

600 पौधों के रोपण का लक्ष्य, प्रथम चरण में 125 पौधे रोपे

Mon Jul 6 , 2026
ग्वालियर: भारत विकास परिषद मध्य भारत उत्तर प्रांत द्वारा वृहद पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई। ग्वालियर महानगर समन्वय ने परिषद् की 10 शाखाओं के साथ मिलकर वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक विशाल वॄक्षारोपण अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ शिवपुरी लिंक रोड स्थित अजयपुर में किया। अभियान के दौरान […]

You May Like

Play sound