महापौर की मौजूदगी में निर्माण कार्य का भूमि पूजन

रीवा:नगर पालिक निगम रीवा क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 08 में शिव मैरिज गॉर्डेन से धनश्याम सिंह के घर तक आर.सी.सी सडक़ एवं पुलिया का निर्माण कार्य का भूमिपूजन महापौर अजय मिश्रा की मौजूदगी में वार्ड के वरिष्ठ नागरिक हर्ष प्रसाद चतुर्वेदी एवं बाल्मीक चतुर्वेदी के द्वारा नारियल तोडक़र किया गया.

उक्त कार्य की लागत 16.26 लाख रू. है. इस आरसीसी सडक़ एवं पुलिया निर्माण होने से वार्ड के सैकड़ों परिवारो को लाभ प्राप्त होगा. भूमिपूजन के अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती अनीता उमेश वर्मा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष अशोक पटेल झब्बू, सहायक यंत्री एसके गर्ग, उपयंत्री रमेश सिंह, अतिक्रमण प्रभारी सुखेन्द्र चतुर्वेदी एवं दिलीप चतुर्वेदी, विनोद पाण्डेय के साथ बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे

Next Post

न्याय पाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार

Sat Oct 11 , 2025
इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि न्याय पाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। वे शनिवार को इंदौर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय विधि संगोष्ठी Evolving Horizons: Navigating Complexity and Innovation in Commercial and Arbitration Law in the Digital World के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने […]

You May Like