सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश, एक दिन में 10 मि.मी वर्षा

रीवा, सूखे की आहट के बीच बुधवार को रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे. तेज धूप और उमस भरी गर्मी से जहा राहत मिली, वहीं खेतों को पानी मिला है. एक बार फिर किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है. पहली बार एक दिन में 10 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है. सुबह से लेकर शाम तक रिमझिम बारिश होती रही, लिहाजा लोगो के घरों तक पानी घुस गया. कई जगह पानी निकासी की व्यवस्था न होने से सडक़े तक डूब गई.

गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 415 मिलीमीटर कम वर्षा दर्ज की गई है. रिमरिम बारिश के बीच नगर निगम की व्यवस्था की पोल खुल गई. घुठने तक पानी से लोग निकलने को विवश रहे. अभी तक शहर में कम वर्षा हुई थी लेकिन बुधवार को रूक-रूक कर हुई रिमझिम बारिश से कई मोहल्लो में पानी भर गया. दरअसल पानी निकासी की व्यवस्था नही थी जिसके कारण यह स्थित निर्मित हुई है. दिन भर हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है. दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से घटकर 27 डिग्री पहुंच गया. वही रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया है. बारिश से दिन भर मौसम ठंडा रहा और लोगो ने राहत की सांस ली. रात में भी रिमझिम बारिश होती रही.

पूर्व पार्षद ने किया नाले पर कब्जा, भरा घरों में पानी

शहर के वार्ड क्रमांक 15 आचार्य नगर से लेकर बाल न्यायालय तक सरकारी नाले पर अतिक्रमण किया गया है. जिसकी वजह से पानी निकासी नही हो पाई और लोगो के घरों में पानी भरने के साथ सडक़ पर घुठने तक पानी भर गया. स्कूली बच्चों से लेकर महिलाएं तक पानी को पार कर किसी तरह से निकली. दरअसल पूर्व पार्षद रामराज पटेल द्वारा नालें पर अतिक्रमण किया गया है. तीन बार सीमांकन भी हो चुका है उसके बाद भी कोई कार्यवाही नही हुई. राजस्व एवं नगर निगम की मौजूदगी में सीमांकन की कार्यवाही की गई और पटवारी ने प्रतिवेदन भी किया. लेकिन आज तक नगर निगम अमले के द्वारा अतिक्रमण नही हटाया गया और इसी कारण बाढ़ के हालात बने है.

गुढ़ में सबसे ज्याद और त्योंथर में सबसे कम बारिश

रीवा जिले में एक जून से अब तक 168.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है. जिले में 5 अगस्त को 10 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई. इस दिन तहसील गुढ़ में सर्वाधिक 35 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. जिले में एक जून से अब तक तहसील हुजूर में 177.3 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 180.7 मिलीमीटर, गुढ़ में 356 मिलीमीटर, सिरमौर में 160.4 मिलीमीटर, त्योंथर में 54 मिलीमीटर, सेमरिया में 172 मिलीमीटर, मनगवां में 92 मिलीमीटर तथा तहसील जवा में 155 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. गत वर्ष इसी अवधि में 583.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी.

Next Post

विरासत, पर्यावरण और संस्कृति का संगम: गोवर्धन पर्वत धेनुवन (बांदकपुर) में विशाल पौधारोपण संपन्न

Wed Aug 5 , 2026
बांदकपुर/दमोह। प्रकृति केवल जीवन का आधार नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों से मिली वह अनमोल धरोहर है। जिसे आने वाली पीढ़ियों के लिए सहेजना हमारा परम धर्म है और इसी पावन भावना को साकार करते हुए सिद्ध क्षेत्र बांदकपुर स्थित श्री गोवर्धन पर्वत धेनुवन’ के पावन प्रांगण में एक भव्य व […]

You May Like