पश्चिम एशिया संघर्ष सुलझाने के लिए ईरान की 14-सूत्रीय योजना का कोई विकल्प नहीं : गालिबफ

तेहरान 12 मई (वार्ता) ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघर गालिबफ ने कहा कि पश्चिमी एशिया संघर्ष को सुलझाने के लिए ईरान के 14-सूत्रीय योजना का कोई विकल्प नहीं है। श्री गालिबफ ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, “ईरानी लोगों के अधिकारों को स्वीकार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है, जैसा कि 14-सूत्रीय प्रस्ताव में बताया गया है। कोई भी अन्य दृष्टिकोण पूरी तरह से बेनतीजा रहेगा, यह एक के बाद एक असफलता के अलावा कुछ नहीं होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका जितनी देर करेगा, अमेरिकी करदाताओं को उतना ही ज़्यादा भुगतान करना पड़ेगा।

ईरानी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने मई की शुरुआत में कहा था कि तेहरान को इस्लामिक गणराज्य के नए 14-सूत्रीय शांति योजना प्रस्ताव के संबंध में अमेरिका से जवाब मिल गया है। तस्नीम समाचार एजेंसी ने रविवार को बताया कि इस योजना में प्रतिबंध हटाने, होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर ईरान का पूर्ण नियंत्रण स्थापित करने और विदेशों में मौजूद ईरानी संपत्तियों को मुक्त करने के प्रावधान शामिल हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को संघर्ष को समाप्त करने के अमेरिकी प्रस्ताव पर ईरान की प्रतिक्रिया को पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया।

Next Post

यदि होर्मुज में गतिरोध जून के मध्य तक जारी रहा, तो वैश्विक तेल बाजार में संकट 2027 तक जारी रह सकता है: अरमाको सीईओ

Tue May 12 , 2026
दोहा, 12 मई (वार्ता) सऊदी अरब की कंपनी अरामको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमीन नासिर ने कहा है कि यदि एक महीने के भीतर होर्मुज जलडमरुमध्य में जहाजों की आवाजाही फिर से शुरू नहीं होती, तो अगले साल तक वैश्विक तेल बाजार सामान्य स्थिति में नहीं लौटेगी। अरामको के […]

You May Like