ग्वालियर। नगर निगम की होर्डिंग एवं मदाखलत टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर अवैध रूप से लगे 20 यूनिपोल स्ट्रक्चर के फाउंडेशन की तुड़ाई की गई। साथ ही अनेक स्थानों से यूनिपोल स्ट्रक्चर भी जप्त किए गए।
नगर निगम के नोडल अधिकारी होर्डिंग अनूप लिटोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में निगम सीमा अंतर्गत अनाधिकृत रूप से स्थापित यूनिपोल एवं उनके स्ट्रक्चर को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में भी 44 अनाधिकृत एवं अवैध रूप से लगे यूनिपोल हटाए गए थे जिसमें 25 अनाधिकृत , 16 यूनीपोल फुटपाथ पर लगे एवं 3 अन्य निजी यूनिपोल हटाने की कार्रवाई की गई थी। इसके अतिरिक्त शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 125 अनाधिकृत होर्डिंग एवं फ्लेक्स स्ट्रक्चर के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है। इसी क्रम में निगम अमले द्वारा शनिवार को वृहद स्तर पर अभियान चलाकर यूनिपोल स्ट्रक्चर के फाउंडेशन हटाने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही संबंधित एजेंसी संचालकों को भी चेतावनी दी गई कि पुनः अनधिकृत रूप से यूनिपोल स्ट्रक्चर ना बनाएं।
उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर में अनाधिकृत होर्डिंग एवं यूनिपोल के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। निगम की टीम द्वारा चिन्हित किए गए अवैध स्ट्रक्चर को नियमानुसार हटाने की कार्रवाई की जा रही है, ताकि शहर में सार्वजनिक स्थलों की व्यवस्था एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
नगर निगम द्वारा संबंधित अमले को निर्देशित किया गया है कि न्यायालय के आदेश एवं नगर निगम के निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करते हुए अनाधिकृत विज्ञापन संरचनाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाए। उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर द्वारा होर्डिंग से संबंधित जनहित याचिका में पारित आदेश के पालन में नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर में अवैध एवं अनधिकृत विज्ञापन संरचनाओं के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में निगम द्वारा आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर 20 विज्ञापन यूनिपोल के बेस तोड़े गए। साथ ही कार्रवाई के दौरान मौके पर पाए गए पूर्व में हटाए गए यूनिपोल के स्ट्रक्चर को भी निगम अमले द्वारा जब्त किया गया।
माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के पालन में पूर्व में कुल 44 यूनिपोल हटाने की कार्रवाई की जा चुकी है। इनमें 25 अनधिकृत रूप से स्थापित यूनिपोल, फुटपाथ पर स्थापित 16 यूनिपोल तथा निजी भूमि पर स्थापित 03 अनधिकृत यूनिपोल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 125 अनधिकृत होर्डिंग एवं फ्लैग स्ट्रक्चर के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है।
नगर निगम द्वारा केवल अनधिकृत यूनिपोल हटाने तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी गई है। जिन स्थानों से यूनिपोल हटाए जा चुके हैं, वहां विज्ञापन संचालकों द्वारा भविष्य में पुनः अवैध अथवा अनधिकृत रूप से यूनिपोल स्थापित न किए जा सकें, इसके लिए जमीन पर शेष यूनिपोल बेस को भी तोड़कर समाप्त किया जा रहा है।
निगमायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं होर्डिंग शाखा की टीम को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का प्रभावी एवं पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए।
साथ ही शहर में जिन स्थानों पर हटाए गए अनधिकृत यूनिपोल के बेस अभी शेष हैं, उन्हें चिन्हित कर शीघ्र तोड़ने की कार्रवाई की जाए तथा मौके पर पाए जाने वाले संबंधित अनधिकृत विज्ञापन स्ट्रक्चर को नियमानुसार जप्त किया जाएगा।
इन स्थानों से हटाए गए अनाधिकृत यूनिफॉर्म स्ट्रक्चर फाउंडेशन
नगर निगम के होर्डिंग शाखा एवं मदाखलत अमले द्वारा शनिवार को चिरवाई नाका, किया शोरूम के पास शिवपुरी लिंक रोड, कैंसर हिल मोड़, विक्की फैक्ट्री तिराहा, नीलकंठ चौराहा, रॉयल सुंदरम गार्डन के पास, जिला पंचायत कार्यालय के पास, अशोक स्तंभ के पास, चेतकपुरी, अंपायर रिजॉर्ट के पास, डबरा झांसी बायपास रोड, मेट्रो टावर के पास, बेला की बावड़ी, अलकापुरी तिराहा एवं आईपीएस कॉलेज के पास, विकी फैक्ट्री के पास रेल्वे क्रॉसिंग के बाद सहित अन्य स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध यूनिपोल स्ट्रक्चर के 20 फाउंडेशन को तोड़ा गया।
