इजरायल, हमास छह बंधकों को करेंगे रिहा

दोहा, 27 जनवरी (वार्ता) इजरायल और हमास ने इस सप्ताह छह इजरायली बंधकों की रिहाई और गाजा के विस्थापित निवासियों को दक्षिण से उत्तरी इलाकों में लौटने की अनुमति देने पर सहमति जतायी है।

कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने सोमवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मध्यस्थों की ओर से किए जा रहे निरंतर प्रयासों के तहत, दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ है। जिसमें कहा गया कि इजरायली बंधक अर्बेल यहूदा और दो अन्य बंधकों को शुक्रवार से पहले रिहा किया जाएगा। इसके अलावा, तीन और बंधक शनिवार को हमास की ओर से रिहा किए जाएंगे।”

उन्होंने कहा, “इसके बदले में, इजरायली अधिकारियों ने सोमवार सुबह से गाजा पट्टी के विस्थापित नागरिकों को दक्षिण से उत्तरी इलाकों में लौटने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा इजरायल समझौते के पहले चरण के दौरान हर रविवार को सात अक्टूबर 2023 से अब तक गिरफ्तार 400 व्यक्तियों की सूची प्रदान करेगा।”

Next Post

यादव को जापान यात्रा के लिए दीं शुभकामनाएं

Mon Jan 27 , 2025
भोपाल, 27 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जापान की यात्रा के लिए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवडा और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ़ यादव की प्रदेश में निवेश के लिए जापान की चार दिवसीय यात्रा के लिए रवाना होने […]

You May Like