चालू वित्त वर्ष में रूस से आयात घटा; चीन, यूएई, अमेरिका, सऊदी अरब से बढ़ा

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (वार्ता) चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीने में चीन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), अमेरिका और सऊदी अरब से भारत का आयात बढ़ा है जबकि रूस से आयात में कमी आयी है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में अप्रैल-जनवरी के दौरान क्रमशः चीन, यूएई, रूस, अमेरिका और सऊदी अरब से सबसे अधिक आयात किया गया। इनमें रूस को छोड़कर अन्य देशों से आयात में वृद्धि हुई है। खास बात यह है कि जनवरी 2026 में रूस से मात्र 2.86 अरब डॉलर का आयात किया गया जबकि उससे पहले के नौ महीने में पांच अरब डॉलर के औसत के साथ रूस से 44.98 अरब डॉलर का आयात हुआ था।

भारत ने सबसे ज्यादा निर्यात क्रमशः अमेरिका, यूएई, चीन, नीदरलैंड और ब्रिटेन को किया। इसमें अमेरिका, यूएई और चीन को निर्यात में वृद्धि हुई है जबकि नीदरलैंड और ब्रिटेन को निर्यात कम हुआ है।
भारत ने पेट्रोलियम का सबसे अधिक आयात किया। इसके बाद क्रमशः इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद, सोना, मशीनरी और परिवहन उपकरण का रहा। देश से 101.13 अरब डॉलर की इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात किया गया। इसके बाद, 45.69 अरब डॉलर के पेट्रोलियम उत्पाद, 39.38 अरब डॉलर के इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद, 25.73 अरब डॉलर की दवाओं और 23.53 अरब डॉलर के जवाहरात और गहनों का निर्यात हुआ।

Next Post

देश का व्यापार घाटा जनवरी में 10 अरब डॉलर के पार

Mon Feb 16 , 2026
नयी दिल्ली, 16 फरवरी (वार्ता) वस्तुओं के आयात में तेज वृद्धि से इस साल जनवरी में देश का कुल व्यापार घाटा लगभग दोगुना होकर 10.38 अरब डॉलर पर पहुंच गया। पिछले साल जनवरी में वस्तुओं और सेवाओं को मिलाकर कुल व्यापार घाटा 5.39 अरब डॉलर रहा था। वाणिज्य एवं उद्योग […]

You May Like