कड़ी सुरक्षा के बीच रीवा और हनुमना में हुआ मतदान

रीवा,  रीवा एवं मऊगंज में कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायत का उपचुनाव सम्पन्न हुआ. रीवा में तीन ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिये शांतिपूर्ण मतदान हुआ. सुबह 7 बजे से लेकर 3 बजे तक मतदान चला. जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान में ग्राम पंचायत लोहदवार, जनपद पंचायत गंगेव में ग्राम पंचायत टिकुरी नम्बर 37, जनपद पंचायत सिरमौर में ग्राम पंचायत हिनौता 588 के सरपंच पद के लिए मतदान मतदाताओं ने किया. हिनौता पंचायत में 65.11 प्रतिशत मतदान रहा, 5 मतदान केन्द्र बनाये गये थे. मतगणना 3 अक्टूबर को की जाएगी. इसी तरह मऊगंज जिले के हनुमना में जनपद सदस्य के 51.63 तथा सरपंच पद के 59.28 प्रतिशत मतदान रहा.

हनुमना तहसील क्षेत्र में एक जनपद सदस्य तथा एक सरपंच पद के हुए उपचुनाव में प्रशासन की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था के बीच जहां निर्विघ्न चुनाव संपन्न हो गया. वहीं सरपंच पद के लिए हुए मतदान में कुल 59.28 प्रतिशत तथा जनपद सदस्य पद हेतु हुए मतदान में 51. 53 प्रतिशत मतदान हुआ. उल्लेखनीय है कि मऊगंज जिले के हनुमाना तहसील के मलैगंवां ग्राम पंचायत के सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव में कुल चार पोलिंग बूथ बनाए गए थे जो एक ही विद्यालय परिसर में थे तथा जनपद सदस्य वार्ड क्रमांक 4 हेतु हुए मतदान में कल 12 मतदान केंद्र बनाए गए थे. जिम 7 मतदान केंद्र बरांव में तथा 3 मतदान केंद्र कोलहा में एवं दो मतदान केंद्र बधइया में बनाए गए थे. रिटर्निंग ऑफिसर हनुमना तहसीलदार शिवम गौतम ने बताया कि सुबह 7:00 से अपराह्न 3:00 बजे तक चल समस्त मतदान केंद्रों में मतदान बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से निर्विघ्न संपन्न हुआ.

Next Post

जीडीए में उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने की जनसुनवाई 

Tue Sep 29 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस में उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने जनसुनवाई में हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही हमारा सर्वोपरि संकल्प है। 80 प्रकरणों में 62 का निराकरण किया गया। बाकी प्रकरणों में समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण […]

You May Like