मोदी ने कतर के अमीर से बात कर पूर्व अमीर के निधन पर संवेदना व्यक्त की

नयी दिल्ली 16 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से फोन पर बात की और दिवंगत अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त कीं।श्री मोदी ने कहा कि दिवंगत अमीर की चिरस्थायी विरासत दोनों देशों का मार्गदर्शन करती रहेगी।बाद में श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा,” कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से बातचीत की और पूर्व अमीर, शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त कीं। भारत के प्रति उनके गहरे स्नेह, कतर में भारतीय समुदाय के प्रति उनके आत्मीय व्यवहार तथा भारत-कतर संबंधों के प्रति उनकी अटल प्रतिबद्धता का स्मरण किया। उनकी चिरस्थायी विरासत हमारे दोनों देशों का मार्गदर्शन करती रहेगी, क्योंकि हम अपनी सामरिक साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ बना रहे हैं।” उल्लेखनीय है कि कतर के पूर्व अमीर का 12 जुलाई को निधन हो गया था। भारत ने उनके सम्मान में 13 जुलाई को देश भर में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की थी।

Next Post

दिल्ली स्पेशल सेल ने फायरिंग और रंगदारी के मामले में 'गोलू' गिरोह के सदस्य को किया गिरफ्तार

Thu Jul 16 , 2026
नयी दिल्ली, 16 जुलाई (वार्ता) दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की एक टीम ने दिल्ली में हुई फायरिंग और रंगदारी की घटनाओं के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के मालदा से गोलू गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि आरोपी की पहचान दिल्ली के रहने […]

You May Like