गुजरात में नये मंत्रिमंडल का हुआ गठन , 25 मंत्रियों को दिलायी गयी शपथ

गांधीनगर, 17 अक्टूबर (वार्ता) गुजरात में भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार किया गया और 25 मंत्रियों को शपथ दिलायी गयी।

नये मंत्रिमंडल में छह मंत्रियों को दोबारा मंत्री बनाया गया है और 10 मंत्रियों को इसमें जगह नहीं मिली है।

यहां महात्मा मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने नये मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।

इस विस्तार में सर्वश्री त्रिकम छंगा, स्वरूपजी ठाकोर, प्रवीण माली, पीसी बरंडा, दर्शना वाघेला, कांतिलाल अमृतिया, अर्जुन मोढवाडिया, प्रद्युम्न वाजा, कौशिक वेकारिया, जीतेंद्रभाई वाघानी, रमनभाई सोलंकी, कमलेशभाई पटेल, संजय सिंह महिदा, रमेशभाई कटारा, प्रफुल्ल पंसेरिया, मनीषा वकील, ईश्वरसिंह पटेल, डॉ. जयरामभाई गामित, नरेशभाई पटेल और श्रीमती रिवाबा जाडेजा नये मंत्री बने हैं।

सर्वश्री ऋषिकेश पटेल, कनुभाई देसाई, कुंवरजी बावलिया, प्रफुल्ल पनसेरिया, परषोत्तम सोलंकी और हर्ष संघवी को दोबारा अवसर मिला है।

गौरतलब है कि गुरुवार को श्री पटेल को छोड़कर सभी 16 मंत्रियों ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था।

 

Next Post

भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद पुनर्नियुक्ति की अनुशंसा, जनपद पंचायत आमला में पारदर्शिता पर सवाल

Fri Oct 17 , 2025
आमला: जनपद पंचायत आमला में पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। दरअसल, जिस लेखापाल पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप हैं, उसी को सेवानिवृत्ति के बाद दोबारा संविदा पर नियुक्त करने की अनुशंसा कर दी गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता विक्रम बेले द्वारा […]

You May Like