
सीधी।आर.डी.सी.ए द्वारा आयोजित अंडर-22 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में सीधी जिला अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर विजेता बना। पूरे टूर्नामेंट में सीधी की टीम ने दमदार बल्लेबाज़ी, सटीक गेंदबाज़ी और अनुशासित क्रिकेट का प्रदर्शन करते हुए सभी टीमों को पछाड़कर यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन का असर चयन प्रक्रिया में साफ दिखाई दिया, जहां रीवा डिवीजन की घोषित टीम में पूरे डिवीजन में से सबसे अधिक अकेले डीसीए सीधी के 7 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में रुद्रांश सिंह, रवि तिवारी, आर्यन तिवारी, आशीष पटेल, पियूष पांडेय, प्रांजल पांडेय और आशीष पटेल शामिल हैं। यह उपलब्धि जिला क्रिकेट के लिए एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गई है। डीसीए सीधी की ओर से राव कृष्ण कुमार भंवर साहब, डॉ. अनूप मिश्रा, आशीष मिश्रा, उपेंद्र सिंह बघेल, विवेक सिंह चौहान, प्रतीक सिंह परिहार, सिराजुल हक अंसारी, संतोष आहूजा, कौशलेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह परिहार, अंजनी सिंह, संतोष सिंह, संजीव तिवारी, राजेंद्र राजक, कुश पांडे, दिलीप वर्मा, द्वारिका गुप्ता, आलोक केशरी, अखिलेश गुप्ता, बृजेश सोधिया, जितेंद्र शंकर वर्मा तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से इन खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि—सीधी का विजेता बनना और डिवीजन टीम में सात खिलाड़ियों का चयन होना जिले की मेहनत, प्रशिक्षण व्यवस्था और प्रतिभा का मजबूत प्रमाण है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि सीधी के खिलाड़ी आने वाले समय में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी इसी तरह जिले का नाम रोशन करेंगे।
