छत से आंगन में गिरी महिला की मौत

जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत बरबटी में एक महिला घर की छत से नीचे आंगन में गिर गई जिससे उसे चोटें आ गई। महिला को आनन-फानन में गंभीर अवस्था में उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को मनोज कुमार वंशकार 31 वर्ष निवासी बरबटी ने सूूचना दी कि उसकी मां विमला बाई उसके बच्चों को लेकर छत पर सो रही थी छत की बाउण्ड्री नहीं बनी है अचानक गिरने की आवाज आयी देखा उसकी मां अंागन में गिर गयीं थी मां की सांस चल रही थी जिन्हें उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल लेकर गये डाक्टर ने चैक कर मां विमला बाई वंशकार 52 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।

Next Post

झपट्टा मारकर लूटा मोबाइल

Sat May 3 , 2025
जबलपुर: ओमती थाना क्षेत्र में बीती रात स्कूटी सवार लुटेरो ने झपट्टा मारकर युवक का मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक आयुष सिवलानी 25 वर्ष निवासी रसल चौक अरिहंत पैलेस होटल के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात वह भंवरताल गार्डन के तरफ से […]

You May Like