
सिंगरौली । भाजपा कार्यालय में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री संपत्तिया उइके मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यमंत्री राधा सिंह मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सदैव सामाजिक कल्याण और सद्भाव के निमित्त कार्य करती है। साथ ही सामाजिक समरसता की प्रतिमूर्ति संत शिरोमणि रविदास जी महाराज का प्रमुख कथन के इसी सिद्धांत पर चलते हुए आज देश के पीएम नरेंद्र मोदी शोषित, पीड़ित और वंचित समाज के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर द्वय विधायक रामनिवास शाह, राजेंद्र मेश्राम, देवसर जनपद अध्यक्ष प्रणव पाठक, ननि अध्यक्ष देवेश पांडेय, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सीमा जायसवाल एवं जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।
