ढाबों और होटल-रेस्टोरेंट की हो नियमित जांच: श्री नारायन

छिंंदवाड़ा. कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई, न्यायालयीन प्रकरणों, वरिष्ठ कार्यालयों एवं विभिन्न आयोगों से प्राप्त लंबित पत्रों की विभागवार समीक्षा की। बैठक में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता की समीक्षा के दौरान कलेक्टर हरेन्द्र नारायन ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि होटल, ढाबों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा स्वच्छता और हाइजीन के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। वही जिले में बढ़ते मलेरिया के मामलों को देखते हुए कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक सैंपलिंग कराई जाए, हॉटस्पॉट क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जाए तथा मलेरिया नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने जनसुनवाई के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का निराकरण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आंगनबाड़ी की फोटो सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करें ००००००

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान किराए के भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को सर्वसुविधायुक्त भवनों में स्थानांतरित करने की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन 412 आंगनबाड़ी केंद्रों को नए भवनों में स्थानांतरित किया जा चुका है, उनकी फोटो सहित जानकारी प्रस्तुत की जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी केंद्रों में पेयजल, शौचालय, बिजली तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों।

अनुरूप प्रगति नही होने पर कलेक्टर हुए नाराज ००००००

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की समीक्षा के दौरान उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग द्वारा लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग को बैंकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने तथा निर्धारित लक्ष्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

Next Post

सड़क हादसे में युवक की हुई मौत

Mon Jul 27 , 2026
छिंदवाड़ा। चौरई के चंदनवाड़ा में सोमवार को एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग निकला। जानकारी अनुसार मोहन पिता सुमरन कवरेती उम्र 50 साल चंदनवाड़ज्ञ का रहने वाला […]

You May Like