सड़क हादसे में युवक की हुई मौत

छिंदवाड़ा। चौरई के चंदनवाड़ा में सोमवार को एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग निकला। जानकारी अनुसार मोहन पिता सुमरन कवरेती उम्र 50 साल चंदनवाड़ज्ञ का रहने वाला है। वह हम्माली का काम करता है। काम से लौटते वक्त उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसेमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान घायल ने सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

Next Post

प्रयोगशाला के माध्यम से की गई खाद्य नमूनों की जांच 

Mon Jul 27 , 2026
छिंदवाड़ा. खाद्य विभाग के जांच दल द्वारा सोमवार को छिंदवाड़ा शहर में विभिन्न डेयरियों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गुरैया स्थित दिनशा मिल्क चेलिंग सेंटर का निरीक्षण कर दूध के दो नमूने संग्रहित किए गए। वहीं सांची डेयरी खजरी से दूध, दही एवं घी के नमूने […]

You May Like