संबंध बनाने से मना किया तो पत्नी से मारपीट, बेटी की आंखों पर भी मारा

इंदौर: हीरानगर क्षेत्र में एक महिला ने पति पर जबरन संबंध बनाने के लिए दबाव डालने और मना करने पर गाली गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया है. बीच बचाव करने आई बेटी के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसकी दोनों आंखों में चोट आई.
गौरी नगर में रहने वाली 39 वर्षीय सारिका पटेल ने पुलिस को की शिकायत में बताया कि रात करीब 9 बजे वह घर पर थी. तभी पति चंदन पटेल आया और संबंध बनाने के लिए कहने लगा. सारिका ने मना किया तो चंदन ने अश्लील गालियां देते हुए हाथ थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी. बीच बचाव करने बेटी सेजल आई तो आरोपी ने उसके साथ भी हाथ-मुक्कों से मारपीट की और उसकी दोनों आंखों पर चोट लगी. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है.

Next Post

पुराने विवाद में युवक को चाकू और कड़े से पीटा

Wed Sep 30 , 2026
इंदौर: सांवेर क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर तीन युवकों ने एक युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए चाकू, थप्पड़ और हाथ में पहने कड़े से मारपीट कर दी. हमले के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में […]

You May Like