पुराने विवाद में युवक को चाकू और कड़े से पीटा

इंदौर: सांवेर क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर तीन युवकों ने एक युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए चाकू, थप्पड़ और हाथ में पहने कड़े से मारपीट कर दी. हमले के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है.
ग्राम अलवासा में रहने वाले 24 वर्षीय कपिल मालवीय ने पुलिस को की शिकायत में बताया कि रात करीब 11.45 बजे सांई बिहार कॉलोनी गेट के पास इंदौर-उज्जैन रोड, धरमपुरी में पुराने विवाद को लेकर चीकू मालवीय, विशाल सोलंकी और रितिक ने उसके साथ अश्लील गालियां देते हुए विवाद किया. इसके बाद आरोपियों ने चाकू, हाथ थप्पड़ और हाथ में पहने कड़े से मारपीट की. जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी. थाना प्रभारी लाखन सिंह राजपूत ने बताया कि मामले में फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच में आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

एमपी-छत्तीसगढ़ का मैनेजर बनकर जालसाज ने ऐंठे 95 हजार

Wed Sep 30 , 2026
जबलपुर: पनागर में चालू बीमा पॉलिसी लैप्स होने का डर दिखाकर शातिर ठग ने स्वयं को एमपी-छत्तीसगढ़ का मैनेजर बताकर करीब 95 हजार रुपये की चपत लगा दी। पुलिस ने बताया कि डुंगरिया निवासी अजीत कुमार पटेल (43) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पास वर्ष 2023 से मैक्स लाइफ […]

You May Like