जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत हड्डी गोदाम में रहने वाली महिला के चरित्र पर शक कर पति प्रताडऩा देता है। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक श्रीमति शबाना 33 वर्ष निवासी हड्डी गोदाम पचकुईया मदरसा गोसिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी लगभग 8 वर्ष पहले शहबाज के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुयी थी पति शहबाज मैकेनिक का काम करता है.
शादी के कुछ महिनों तक सब कुछ ठीक रहा लगभग 6 माह बाद से पति उसके साथ आये दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा कर मारपीट करते थे एवं उसके मायके वालों को ससुराल नहीं आने देते, इसी बीच उसके 2 बच्चे हो गये हैं, उसे लगा कि सब कुछ ठीक हो जायेगा, लगभग 4 माह पहले पति ने उसके साथ मारपीट की जिससे सिर में दर्द होने लगा एवं आंखे भी कमजोर हो गई। पति उससे अलग होने के लिये उसके चरित्र पर लांछन लगाता है, रात में उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल देता है, पति दूसरी पत्नी रखने के लिये बोलते हैं।
