
भोपाल। राजधानी भोपाल में कल रात निकाली जा रही शोभा यात्रा के दौरान एक युवक युवराज बंसकार की हत्या हो गई। इस मामले में आज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की एंट्री के साथ यह गरमा गया। पूर्व सीएम हमीदिया अस्पताल जाकर पीड़ित परिवार से मिले जहां आज मृतक का शव परीक्षण किया गया। दिग्विजय ने पुलिस से पूछा कि यह हथियार कहां से आया। मृतक उत्तरप्रदेश के ललितपुर का रहने वाला था। भोपाल में वह अपने माता-पिता के संग रह रहा था। यह शोभा यात्रा सिंधी कालोनी से माता मंदिर तक निकाली जा रही थी, जिसमें नाचने को लेकर विवाद हुआ जिसका अंत 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या से हुआ। इस मामले में युवराज के दो साथी घायल हुए है। जबकि पुलिस पीयूष सोनी नाम के लड़के को गिरफ्तार किया है। उसके कुछ साथियों की तलाश की जा रही है। इस मामले पर कांग्रेस नेता का कहना था उनके पास शोभा यात्रा का वीडियो है,जिसमें कुछ लोग हथियार लेकर चल रहे हैं, उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
