गिट्टी के अवैध परिवहन में लिप्त चार वाहन जब्त

ग्वालियर। जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ जिला प्रशासन के निर्देश पर विशेष मुहिम जारी है। इस कड़ी में बीती रात जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई कर गिट्टी के अवैध परिवहन में लिप्त चार बड़े वाहन जब्त किए गए हैं।

जिला खनिज अधिकारी पंकजध्वज मिश्रा ने बताया कि मेहरा टोल थाना क्षेत्र में छापामार कार्रवाई कर गिट्टी के अवैध परिवहन में लिप्त चार वाहन पकड़े गए हैं। इन वाहनों को संबंधित पुलिस थानों की अभिरक्षा में रखा गया है। साथ ही नियमानुसार अर्थदण्ड व खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

Next Post

सीएम के कार्केड की गाड़ियों के सामने लेट गई महिला

Tue Oct 20 , 2026
ग्वालियर। ट्रोमासेंटर मैं सीएम डॉ मोहन यादव के कार्केड की गाड़ियों के सामने एक महिला लेट गई। उसके परिवार का सदस्य हादसे में घायल है और महिला का आरोप हो कि अस्पताल प्रशासन पैसों से इलाज का सामान मंगा रहा है। पुलिस ने किसी तरह महिला को कार्केड के सामने […]

You May Like