खंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : गांजा तस्करी में लिप्त 4 आरोपी गिरफ्तार, 18 किलो से ज्यादा गांजा जब्त

खंडवा। खंडवा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 21 नवंबर 2026 को थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आनंदनगर रोड स्थित इमलेश्वर महादेव मंदिर के पास कुछ व्यक्ति गांजा बेचने की फिराक में हैं।सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा स्वतंत्र साक्षियों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस ने मौके से एक पुरुष एवं तीन महिला सहित कुल चार संदिग्धों को अभिरक्षा में लेकर विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 09 पैकेट में रखा 18.360 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये है, बरामद कर जप्त किया गया।गिरफ्तार आरोपियों में सरवन पिता वृंदावन निवासी भोपाल नाका ईट भट्टा के पास आष्टा सीहोर, काजल पिता रमेश कुचबंदिया निवासी भोपाल नाका गायत्री मंदिर के सामने आष्टा सीहोर, पिंकी पिता रमेश कुचबंदिया निवासी भोपाल नाका गायत्री मंदिर के सामने आष्टा सीहोर और मंजू बाई पति महेश कुचबंदिया निवासी भोपाल नाका ईट भट्टा के पास आष्टा सीहोर शामिल हैं।चारों आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली खंडवा में अपराध क्रमांक 809/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। खंडवा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, संगत ने की शिरकत

Sun Nov 22 , 2026
खंडवा। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में खंडवा में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, गुरुनानकपुरा से निकले नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में सिख समाज के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नगर कीर्तन में […]

You May Like