
ग्वालियर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने डबरा के एसडीएम दिव्यांशु चौधरी को उनके बंगले पर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन डबरा कृषि उपज मंडी के सचिव पर अभद्र भाषा का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर दिया गया। किसान यूनियन के पदाधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि कृषि उपज मंडी सचिव पद से जल्द नहीं हटाया गया तो वह धरना प्रदर्शन और आंदोलन करने को बाध्य होंगा, यूनियन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में शासन प्रशासन जिम्मेदार होगा।
किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी हेमंत उपाध्याय ने आरोप लगाया कि सचिव ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और कई बार किसानों की समस्याओं को अनदेखा किया है। यूनियन ने सचिव की अन्यत्र पदस्थापना और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश चौधरी ने कहा कि मंडी सचिव के खिलाफ पहले भी एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई थी आज तक भी सचिव पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो किसान यूनियन धरना प्रदर्शन और आंदोलन करेगी। यूनियन ने यह भी कहा कि यदि ऐसा हुआ तो इसके लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार होगा।
एसडीएम दिव्यांशु चौधरी ने ज्ञापन प्राप्त कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मामले में किसानों और प्रशासन के बीच संवाद जारी है।
इस दौरान ओमप्रकाश चौधरी, मलक सिंह ब्रिक, हेमंत उपाध्याय आदि सहित बड़ी संख्या में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद रहे।
