
गनियारी के हिर्रवाह-बीजपुर मार्ग तिराहा की सड़क क्षतिग्रस्त, गड्ढों से आये दिन हो रही दुर्घटनाएं
नवभारत न्यूज
सिंगरौली 7 जनवरी। ननि के वार्ड क्रमांक 41 गनियारी के हिर्रवाह-बीजपुर मार्ग के तिराहा सड़क के सालभर के अन्दर क चूमर निकल आया है। सड़क में जानलेवा गड्ढों के चलते आये दिन हादसे भी हो रहे हंै। वही यहां के नालियां भी जाम हैं और स्ट्रीट लाईट की रोशनी कम होने से सड़क के गड्ढो का पता नही चल पाता है।
दरअसल नगर निगम के वार्ड क्रमांक 41 गनियारी के बीजपुर-हिर्रवाह तिराहा के सड़क का निर्माण कार्य करीब 6 महीने पहले डामरीकरण का कार्य हुआ था। किन्तु उक्त सड़क में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है और तिराहा पर सड़क के कचूमर निकल आये हैं। तिराहा के रहवासियों ने बताया है कि उक्त मार्ग से ओव्हर लोड राखड़ एवं रेत तथा गिट्टी से भरे वाहनों के आने-जाने से सड़क तिराहा पर टूट चुकी है और सड़क में गड्ढा गहरा होने के कारण आये दिन बाईक व स्कूटी सवार चालक दुर्घटनाग्रस्त भी हो रहे हैं। एक सप्ताह के अन्दर करीब 10 बाईक सवार इसी गड्ढे में गिर कर घायल हो चुके हैं। गड्ढो को भरने के लिए नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा सड़क ठेकेदार पर कोई दबाव नही बनाया जा रहा है। जिसके चलते सड़क और धीरे-धीरे टूटती जा रहे है और यहां की नालियां साफ-सफाई के अभाव में जाम पड़ी हुई है। कई महीनों से इधर सफाईकर्मी आये ही नही हैं। जिसके चलते नालियां कचरे से बजबजा रही हैं। यहां के रहवासियों ने यह भी बताया कि इकलौता स्ट्रीट लाईट हैं। उसका बोल्टेज बढ़ाने की आवश्यकता है। साथ ही तिराहा पर एक स्पीड बे्रकर की भी नितांत जरूरत है। यहां के रहवासियों ने मेयर, ननि अध्यक्ष,आयुक्त तथा पार्षद का ध्यान आकृष्ट कराया है।
नाली भी है जर्जर, सड़क में भी जमा होता है पानी
गनियारी-बीजपुर-हिर्रवाह तिराहा पर आने-जाने से यही लगता है कि यहां 12 मास बारिश होती है। जबकि सड़क पर हमेशा घरो का गन्दा पानी जमा होता है। इसके बारे में रहवासी बताते हैं कि नाली जाम है। साथ ही क्षतिग्रस्त भी है। जिसके चलते घरो का गन्दा पानी हमेशा सड़क पर जमा होने से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है और पानी इसी सड़क के गड्ढों में जमा हो रहा है। यह समस्या करीब 3-4 महीने से है। इस समस्या का निदान अब तक नही हो पाया है।
इनका कहना:-
स्ट्रीट लाईट, न होने के कारण रात के समय अंधेरे में बाईक सवारो और लोगों के घरो एवं नालियों का पानी सड़क पर बहने के कारण क्षतिग्रस्त हुये रोड के गड्ढों में पानी का जमाव रहता है। जिससे सड़क पर चल रहे मुसाफिरों को काफी मुश्किलो का सामना करना पड़ता है।
सोनू शाह, गनियारी
इनका कहना:-
इस सड़क में राखड़ की बड़ी-बड़ी वाहनों का आवागमन दिन-रात लगा रहता रहा है। जिसके कारण आये दिन दुर्घटना बढ़ती ही जा रहा है। ओव्हर लोड राखड़, रेता वाहनों के आवागमन के कारण रोड पूरा क्षतिग्रस्त हो गया है।
द्वारिका प्रसाद शाह, गनियारी
इनका कहना:-
यहां आये दिन घटना नही बल्कि सड़क दुर्घटनाएं होता आ रहा है। सड़क के सुधार को लेकर मोहल्लेवासियों ने पार्षद सहित कलेक्टर को भी अवगत कराया गया है। लेकिन अभी तक इसका कोई भी निराकरण नही हुआ है।
दिपेन्द्र कुमार, गनियारी
