जबलपुर: शातिर बदमाश साजन उर्फ अमन सोनकर निवासी बापूनगर के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए उसे केंद्रीय जेल भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी रांझी उमेश गोल्हानी के अनुसार आरोपी साजन उर्फ अमन वर्ष 2019 से लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा था। उसके विरुद्ध हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट और मारपीट जैसे कुल 17 गंभीर मामले दर्ज हैं।
बार-बार की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों के बावजूद उसकी आदतों में कोई सुधार नहीं आया। आरोपी के आतंक का आलम यह था कि क्षेत्र के लोग उसके डर से रिपोर्ट दर्ज कराने या सूचना देने से भी कतराते थे। आरोपी की आपराधिक गतिविधियों को गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
