60 दुकानों के शेड, 12 दुकानों के ओटले हटाए

यातायात सुधार अभियान में पालदा में कारवाई

इंदौर:प्रशासन ने आज पालदा क्षेत्र यातायात सुधार अभियान के तहत कारवाई की. इस दौरान बड़ी संख्या में अतिक्रमण हटाया और जुर्माना भी लगाया.प्रशासन, पुलिस, नगर निगम ने आज जोन 18 तीन इमली चौराहे से पालदा नाका तक ट्रैफिक के सुगम आवागमन हेतु संयुक्त कार्यवाही की. कारवाई में दुकानों पर 25 हजार जुर्माना लगाया.पुलिस एवं निगम रिमूवल की टीम ने 10 टू व्हीलर वाहन जब्त किए. निगम रिमूवल दल ने 60 दुकानों के शेड, 12 दुकानों ओटले हटाने की कारवाई की।

साथ ही 90 दुकानों को चेतावनी दी. ट्रैफिक पुलिस द्वारा 12 चालान काटकर 7 हजार 500 सौ रुपए वसूल किए. लगभग 45 वाहनों चालकों को चेतावनी दी. संयुक्त कार्रवाई में एसडीएम ओम नारायण सिंह, एसीपी मुवेल ,निगम झोनल अधिकारी निर्माता हिंडोलिया, भवन निरीक्षण जीशान चिश्ती, सहायक स्वास्थ निरीक्षक धीरेन्द्र सिसोदिया, अतिक्रमण रियूवल दस्ते के विनीत तिवारी कारवाई में मौजूद थे.

Next Post

राहुल गांधी की यात्रा को लेकर सेवादल की बैठक

Tue Jan 21 , 2025
कार्यकर्ता राहुल गांधी को सलामी और सेवादल के अनुशासन में रहकर मिसाल पेश करेंग इंदौर: राहुल गांधी की 27 जनवरी को प्रस्तावित यात्रा को लेकर आज कांग्रेस सेवादल की बैठक हुई. बैठकों में सेवादल द्वारा पूर्ण रूप से यात्रा को अनुशासन और कर्तव्य के साथ सफल बनाने का निर्णय लिया […]

You May Like