राहुल गांधी की यात्रा को लेकर सेवादल की बैठक

कार्यकर्ता राहुल गांधी को सलामी और सेवादल के अनुशासन में रहकर मिसाल पेश करेंग
इंदौर: राहुल गांधी की 27 जनवरी को प्रस्तावित यात्रा को लेकर आज कांग्रेस सेवादल की बैठक हुई. बैठकों में सेवादल द्वारा पूर्ण रूप से यात्रा को अनुशासन और कर्तव्य के साथ सफल बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए सभी सेवादल कार्यकर्ता राहुल गांधी को सलामी और सेवादल के अनुशासन में रहकर मिसाल पेश करेंगे.आज गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय में सेवादल की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा कि कांग्रेस का सबसे ताकतवर और अनुशासित संगठन है सेवा दल. कांग्रेस का दुर्भाग्य है कि इस संगठन को अब तवज्जो कम दी जाती है और सेवादल से लोग छटते जा रहे हैं.

एक समय सेवादल कांग्रेस की शक्ति था. मैं सेवादल जब भी जहां भी बुलाएगा , उसके सम्मान में कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा रहूंगा। राहुल गांधी की यात्रा में सेवादल के कार्यकर्ता पूरी ताकत और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्य को लेकर काम करे. प्रदेश सेवादल के योगेश यादव ने कहा कि महू में राहुल गांधी की यात्रा में सेवादल ऐतिहासिक व्यवस्था देकर अमित शाह ने बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान किया है, उनको सीख देगा. बैठक में पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े, अर्चना जायसवाल, राजेश चौकसे, गिरधर नागर, अनिल यादव, सुशीला यादव, साक्षी शुक्ला, रफीक खान, आफताब अंसारी, सादिक खान सहित बड़ी संख्या में सेवादल से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद थे.

सह प्रभारी आज लेंगे विभिन्न मोर्चा संगठनों के प्रमुख की बैठक
राहुल गांधी की 27 जनवरी को महू यात्रा के संदर्भ में आज कांग्रेस एआईसीसी द्वारा नियुक्त सह प्रभारी संजय दत्त मंगलवार को बैठक लेंगे। बैठक में कांग्रेस के विभिन्न मोर्चा संगठनों के प्रमुख को बुलाया है

Next Post

स्वच्छता सुपर लीग की तैयारी में निगम ने किया काम शुरू

Tue Jan 21 , 2025
मुख्य मार्गो पर कर रहे खुदाई का पक्का पेंच वर्क इंदौर:नगर निगम ने स्वच्छता सुपर लीग की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत मुख्य मार्गो पर जलजमाव और ड्रेनेज के साथ उखड़ी सड़कें नहीं होना चाहिए. निगम ने आज से अलग लीग के नियम में शहर के मुख्य मार्गो […]

You May Like

मनोरंजन