आंदोलन की चेतावनी: मूंग खरीदी नीति पर एकजुट हुए किसान संगठन

नर्मदापुरम। शहर के एक निजी गार्डन में सभी किसान संगठनों की बैठक आयोजित की गई । राष्ट्रीय मजदूर किसान महासंघ के आव्हान पर संयोजक जितेंद्र भार्गव के मार्गदर्शन में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मूंग खरीदी की स्पष्ट नीति सहित प्रति हेक्टेयर 15 कुंटल खरीदी सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई । सभी संगठनों ने मिलकर कहा कि किसान हित में आंदोलन में सभी साथ होंगे। इस दौरान राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ , राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन , किसान स्वराज संगठन , भारतीय किसान यूनियन, किसान महापंचायत , मप्र ग्राम उदय से भारत उदय सहित अन्य संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए और एक स्वर में किसान हित में सभी ने मिलकर आवाज उठाने की बात कही। इसके साथ ही कहा कि बारिश के देखते हुए उपार्जन केंद्र बनाए ज्यादा बनाए जाएं और सभी केंद्रों पर सर्वेयर के साथ एक किसान प्रतिनिधि रखा जाए। वहीं जिन किसानों ने मूंग मंडी में बेच दी है उन्हें भावांतर योजना का लाभ मिले। साथ ही खाद किसानों को जल्दी उपलब्ध कराई जाए । सभी संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द अपनी स्पष्ट नीति के आदेश निकाले जिससे मूंग खरीदी में किसानों को कोई दिक्कत ना हो। संयुक्त किसान मोर्चा ने निर्णय लिया है कि किसानों के हित के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़ी जाएगी।

 

Next Post

पचमढ़ी में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का समापन आज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आएंगे

Mon Jun 16 , 2025
पचमढ़ी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दोपहर पचमढ़ी पहुंचेंगे। वे भाजपा सांसदों और विधायकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। इसके पहले सुबह मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे और हैलीपेड पर रक्षा मंत्री […]

You May Like