इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में रविवार रात एक युवक के घर में घुसकर एक दर्जन से अधिक गुंडों ने जमकर मारपीट की. परिजनों का आरोप है कि हमलावरों में संदीप टिकरिया और उसका भाई सौरभ टिकरिया भी शामिल थे, जिन्होंने घर का सामान फेंकते हुए शैलेंद्र सिंह नामक युवक पर हमला कर दिया.
मारपीट में घायल शैलेंद्र को परिजन थाने लेकर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि लसूड़िया पुलिस ने उसे रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय एमवाय अस्पताल के बाहर छोड़ दिया. शैलेंद्र के परिवार ने शिकायत के लिए थाने में कई बार संपर्क किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई केस दर्ज नहीं किया था.
