भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का श्रवण करने के बाद शहर के एक रेस्टोरेंट में आमजन, युवाओं और बच्चों से आत्मीय मुलाकात की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने सहज और सरल अंदाज में लोगों से बातचीत कर उनके अनुभव, विचार और सुझाव सुने। बच्चों और युवाओं से संवाद करते हुए उन्होंने उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रेरित किया।मुख्यमंत्री का यह सहज और जनसंपर्क वाला अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। आमजन ने भी उनसे खुलकर बातचीत की और अपनी भावनाएं साझा कीं। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ बिताए इन पलों को खास और यादगार बताया।
