इंदौर: छुट्टी के दिन भी हाई कोर्ट में हुई विशेष सुनवाई में शिवाजी मार्केट के दुकानदारों को राहत मिली है। नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थित इस मार्केट से जुड़े मामले में न्यायमूर्ति प्रणय वर्मा की एकल पीठ ने सुनवाई करते हुए दुकानदारों को स्टे प्रदान किया।शिवाजी मार्केट के व्यापारियों की ओर से अधिवक्ता मनीष यादव और अधिवक्ता मेहुल वर्मा ने याचिका दायर की थी, जिसमें नगर निगम की कार्रवाई को चुनौती दी गई थी।
मामले की तात्कालिकता को देखते हुए अवकाश के दिन विशेष सुनवाई की गई।हाई कोर्ट के इस फैसले से फिलहाल मार्केट के दुकानदारों को राहत मिल गई है और निगम की कार्रवाई पर अस्थायी रोक लग गई है। मामले की अगली सुनवाई में विस्तृत पक्ष रखा जाएगा।
