नगर निगम अमला पाइप लाइन लीकेज बंद कराने में जुटा

रीवा। शहर में निर्बाध, स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु नगर निगम रीवा की जलप्रदाय टीम द्वारा फील्ड स्तर पर लगातार निगरानी एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.

इसी क्रम में आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 8 लीकेज चिन्हित कर त्वरित रूप से सुधार कार्य कराया गया. जिसमें आज विवेकानंद नगर 4 पॉइंट, अमहिया 2 पॉइंट एवं खुटेही 2 पॉइंट क्षेत्रों में लीकेज अटेंड करते हुए जेसीबी मशीन के माध्यम से खुदाई कर पाइपलाइन रिपेयरिंग एवं आवश्यक सुधार कार्य किया गया. जिससे जल आपूर्ति व्यवस्था को सामान्य किया जा सका.साथ ही छत्रपति नगर एवं हीरा नगर क्षेत्रों में घर-घर जाकर ऑन-फील्ड वॉटर टेस्टिंग की गई. जल की गुणवत्ता जांच हेतु टेस्ट ट्यूब, टीडीएस मीटर एवं क्लोरीनेशन टेस्ट किट के माध्यम से जल का भौतिक, रासायनिक एवं क्लोरीन मात्रा (क्लोरीनेशन टेस्ट) का परीक्षण किया गया. गौरतलब है कि क्लोरीनेशन टेस्ट पानी में क्लोरीन की मात्रा मापने की एक प्रक्रिया है, जिससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि पानी कीटाणुरहित है या नहीं तथा उसमें रोग फैलाने वाले कीटाणु मौजूद हैं या नहीं. जांच के दौरान यह पाया गया कि जल में आवश्यक मात्रा में क्लोरीन उपस्थित है, जिससे पानी सुरक्षित है.

Next Post

आगर जिले की तीर्थ नर्सरी की आड़ में चल रहा था ड्रग्स का कारोबार

Sun Jan 11 , 2026
नलखेड़ा। नशे के कारोबार ने जिस खतरनाक स्तर को छू लिया है, उसका खुलासा केंद्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई में हुआ. आमला क्षेत्र स्थित तीर्थ नर्सरी की आड़ में चल रही एमडी ड्रग्स की अवैध फैक्ट्री पर नारकोटिक्स ने दबिश देकर 10 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की […]

You May Like