खून से लाल हुई देवरी की सड़क, युवक की मौत

सिंगरौली । कोतवाली बैढ़न थाना क्षेत्र के गड़हरा के समीप देवरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 11 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बरगवां- बैढ़न मार्ग के देवरी क्षेत्र में चक्काजाम कर आवागमन प्रभावित कर दिया। करीब साढ़े 5 घंटे आवागमन ठप रहा।

जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार परविंदर शाह पिता अमर प्रसाद शाह उम्र 23 वर्ष निवासी कसर तथा अनुज सिंह पिता गोपाल सिंह बघेल उम्र 42 वर्ष मूल निवासी नगवां-सीधी हाल निवासी गोदवाली रेलवे कॉलोनी किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान गड़हरा गांव देवरी के पास एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न पहुंचाया गया। वहीं परविंदर साहू की घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं अनुज सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनका इलाज जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में चल रहा है। घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने देवरी में सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया तथा कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही कोतवाली बैढ़न अशोक सिंह परिहार एवं विंध्यनगर अर्चना द्विवेदी , नवानगर डॉ. अनिल पटेल, माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा एवं खुटार चौकी प्रभारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। साथ ही तहसीलदार प्रीति सिकरवार एवं पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। साथ ही खुटार पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। इधर मृतक के आश्रित को अधिक से अधिक आर्थिक सहायता राशि दिलाने की मांग कर रहे थे। करीब साढ़े 4 घंटे तक बरगवां-बैढ़न मार्ग अवरूद्ध रहा। अंतत: संबल योजना के तहत 4 लाख एवं रेडक्रॉस सोसायटी से 10 लाख रूपये की सहायता राशि मुहैया कराई गई। इस दौरान वाहन चालक एवं मुसाफिर काफी परेशान रहे।

सीसीटीव्ही कैमरों से अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

घटनास्थल पर मौजूद लोग यही आरोप लगा रहे थे कि किसी कोल वाहन के टक्कर से मोटरसाइकिल सवार परविंदर साहू की मौत हो गई। जबकि कुछ लोग चर्चा कर रहे थे कि पिकअप वाहन से मौत हुई है। कोतवाली टीआई घटनास्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज को खंगालने में लगे हुये हैं। चर्चा है कि घटना के वक्त तीन पिकअप वाहन निकलने हैं, किससे टक्कर हुई, यह भी अभी स्पष्ट नही हो पाया है, परंतु इस सड़क हादसे में एक नव युवक की जान चली गई और रेल कर्मी अनुज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये।

रेलवे कर्मी अनुज सिंह गंभीर रूप से घायल

अनुज सिंह बघेल किसी कार्य के लिए बैढ़न मोटरसाइकिल सवार चालक परविंदर के साथ आ रहे थे कि देवरी में सड़क हादसे का शिकार हो गये। बताया जाता है कि उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। एक पैर कट गया है और वे गोंदवाली में बतौर रेल कर्मी ग्रेड-बी के पद पर कार्यरत हैं। ट्रामा सेंटर के चिकित्सको ने रेल कर्मी को जबलपुर के लिए रिफर किया गया है।

Next Post

स्टेपनी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

Wed Jun 3 , 2026
रतलाम। शहर में खड़े वाहनों की स्टेपनियां चुराकर फरार होने वाले गिरोह का थाना स्टेशन रोड पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार स्टेपनियां, […]

You May Like