मॉडल की मौत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, 6 महीने पहले की घटना की पुलिस जांच

भोपाल। खजूरी सड़क थाना पुलिस ने एक मॉडल की मौत की जांच कर आरोपी कासिम के खिलाफ लापरवाही बरतने का प्रकरण दर्ज किया है. मॉडल रही खुशबू अहिरवार उर्फ खुशी वर्मा की मौत करीब 6 महीने पहले हुई थी. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच की है.

उप निरीक्षक प्रभावती ने बताया कि आरोपी कासिम के साथ खुशबू अहिरवार उर्फ खुशी वर्मा लिव इन में रहती थी. साल 2025 नवबंर महीने में खुशबू , जब कासिम के साथ उज्जैन से भोपाल आ रही थी. इस दौरान रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई. कासिम ने उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया था और मौके से फरार हो गया था. पुलिस ने मर्ग 45 की जांच करते हुए खुशबू की मौत के मामले में आरोपी कासिम के खिलाफ लापरवाही बरतने कर लिया है. खुशबू के परिजनों ने आरोपी कासिम के खिलाफ हिन्दू नाम बताकर दोस्ती करने का आरोप लगाया था. कासिम के खिलाफ लव जिहाद और एससी-एसटी के तहत मुकादमा पूर्व से ही दर्ज है. आरोपी कासिम के खिलाफ उस समय छोला मंदिर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी. छोला थाने से मामले की केस डायरी खजूरी सड़क थाने को भेजी गई. मामले में जांच करते हुए पुलिस ने कासिम के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया है.

खुशबू अहिरवार कुछ साल पहले भोपाल में माडलिंग के लिए आई थी. यहां उसकी पहचान आरोपी कासिम अहमद से हुई थी. इसके बाद दिनों लिव-इन में रहने लगे थे. खुशबू मूलतः सागर जिले के मंड़ी बमौरा गांव की रहने वाली थी, जबकि आरोपी कासिम उज्जैन का रहने वाला है. आरोप है कि खुशबू की मौत से एक दिन पहले कासिम उसे लेकर उज्जैन गया था, जहां उसने खुशबू के परिजनों से उसकी मुलाकात कराई थी. इसके बाद खुशबू और कासिम भोपाल आने के लिए निकले थे. रास्ते में सफर के दौरान खुशबू की तबीयत खराब हुई थी.

Next Post

27% ओबीसी आरक्षण बहाल हो और रुकी नियुक्तियां शुरू की जाएं: पटवारी

Sun May 10 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश में विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं में 13 प्रतिशत आरक्षण से जुड़े पदों को होल्ड रखने के विरोध में आंदोलन कर रहे ओबीसी अभ्यर्थियों को रविवार को कांग्रेस का समर्थन मिला। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल स्थित आंबेडकर पार्क पहुंचकर आंदोलनरत युवाओं से मुलाकात की और […]

You May Like