सडक़ की समस्या : बच्चों ने लगाए कलेक्टर साहब बाहर आओ के नारे 

रतलाम। सडक़ की मांग को लेकर बच्चों और पालकों ने मंगलवार को कलेक्ट्रोरेट पर पहुंचकर धरना दे दिया। वे कलेक्टर से मिलने पहुंचे थे। कलेक्टर के जनसुनवाई में होने पर वे नहीं आए तो बच्चों ने कलेक्टर साहब बाहर आओ के नारे लगाए।

जिले के शिवपुर के वार्ड क्रमांक 15 के रहवासी मंगलवार को अपने बच्चों को साथ लेकर सडक़ की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। बारिश में कीचड़ भरी सडक़ से परेशान ग्रामीणों का आरोप था कि बच्चोंं को स्कूल तक जाने में दिक्कत हो रही है, यहां तक कि स्कूल वाले उन्हें आने भी नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने कलेक्टर से मिलने की जिद की। कलेक्ट्रेट परिसर में करीब एक घंटे तक भूखे-प्यासे जमीन पर धरने पर बैठे रहे। कलेक्टर राजेश बाथम जनसुनवाई में मौजूद थे, लेकिन ग्रामीणों से नहीं मिले। इससे नाराज होकर बच्चों ने कलेक्टर साहब बाहर आओ के नारे लगाए। इस दौरान तहसीलदार पिंकी साठे और जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने समस्या का समाधान कराने का आश्वान दिया और गांव चलने की बात कही, लेकिन ग्रामीण कलेक्टर से मिलने पर अड़े रहे। जब मीडिया ने कलेक्टर से संपर्क करना चाहा तो उन्होंने जिला पंचायत सीईओ के जरिये जवाब भिजवाया।

बजट आते ही काम होगा

सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव ने बताया कि वार्ड 16 की सडक़ मध्यप्रदेश ग्रामीण विकास संगठन की मुख्यमंत्री मजरा टोला सडक़ योजना में पहले से शामिल हैं। यहां 3 मीटर चौड़ी सीसी सडक़ बनेगी। शासन से बजट आते ही काम शुरू होगा, फिलहाल मुर्रम डलवाने का कार्य किया जा रहा हैं।

Next Post

100 किलो की चांदी की पालकी में निकलेंगे महाकाल 

Tue Jul 1 , 2025
उज्जैन। श्रावण व भादो मास में इस बार भगवान महाकाल चांदी की नई पालकी में निकलेंगे। पुरानी पालकी अनफिट होने के बाद समिति ने निर्णय लिया है कि पिछले साल भिलाई के भक्त ने गुप्त दान में जो पालकी दी थी उस नई पालकी में बाबा को निकाला जाए। मंदिर […]

You May Like

Play sound