आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने ‘सैयारा’ के ट्रेलर की तारीफ की

मुंबई, 09 जुलाई (वार्ता) बॉलीवुड स्टार आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने ‘सैयारा’ के ट्रेलर की तारीफ की है।
‘आशिकी 2’ की प्रतिष्ठित जोड़ी आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने यशराज फिल्म्स की आगामी रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ के ट्रेलर को लेकर उत्साह व्यक्त किया है। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है और निर्माण अक्षय विधानी ने किया है। इसमें दो नए चेहरे नजर आएंगे।अहान पांडे, जो इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रहे हैं, और अनीत पड्डा, जिन्होंने बिग गर्ल्स डोंट क्राई के ज़रिए पहले ही दर्शकों का ध्यान खींचा है।
आदित्य रॉय कपूर ने ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा,लेट्स गो मोहित!
श्रद्धा कपूर ने भी मोहित और नए ऑन-स्क्रीन कपल को अपना समर्थन देते हुए लिखा,“मोहित मैजिक सूरी ने फिर कर दिखाया है। क्या ट्रेलर है! जो आशिकी 2 ने मेरे लिए किया, ऐसा लगता है वही अब अनीत पड्डा और अहान पांडे के लिए करेगा। #सैयारा”
फिल्म’सैयारा’ 18 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Next Post

महावतार नरसिम्हा का ट्रेलर हुआ रिलीज

Wed Jul 9 , 2025
मुंबई, 09 जुलाई (वार्ता) क्लीम प्रोडक्शंस की फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। होम्बले फिल्म्स प्रस्तुत महावतार नरसिंह के ट्रेलर में भारतीय इतिहास की एक महत्वपूर्ण कथा को भव्य अंदाज़ में पेश किया गया है। निर्माता शिल्पा धवन ने कहा, अब दहाड़ने का वक़्त आ गया है! […]

You May Like