उत्तरी लेबनान में आग लगने से 5 सीरियाई बच्चों की मौत

बेरूत, 28 मार्च (वार्ता) लेबनान के त्रिपोली के अल-मीना क्षेत्र में गुरुवार को लगी आग में पांच सीरियाई भाई-बहनों की दम घुटने से मौत हो गई और तीन पैरामेडिक्स घायल हो गए। नागरिक सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।

आग एक आवासीय इमारत के पार्किंग क्षेत्र में लगी और उसने गार्ड के कमरे को चपेट में ले लिया। जहां पांच बच्चे – तीन लड़के और दो लड़कियां – रह रहे थे।

घने धुएं के कारण बचाव दल के पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। नागरिक सुरक्षा दलों ने आग बुझाई और एंबुलेंस ने बच्चों के शवों को स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया।

सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि आग प्लास्टिक सामग्री, कार्डबोर्ड और लकड़ी के जलने से लगी थी, जिसे बच्चों के पिता बेचने के लिए इकट्ठा कर रहे थे।

 

Next Post

म्यांमार में मानव तस्करी से 23 दक्षिण अफ्रीकी बचाए गए

Fri Mar 28 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email केप टाउन, 28 मार्च (वार्ता) म्यांमार में मानव तस्करी के शिकार हुए 23 दक्षिण अफ्रीकी लोगों को बचाए जाने और सुरक्षित वापसी की पुष्टि की गयी है। दक्षिण अफ्रीका के अंतर्राष्ट्रीय संबंध और सहयोग विभाग (डीआईआरसीओ) ने […]

You May Like

मनोरंजन