सोशल मीडिया पर कमेंट करने पर युवक को चाकू मारा

भिंड। सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट पर कमेंट करने को लेकर हुए विवाद में अज्ञात आरोपियों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद घायल युवक को मेहगांव अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया है। मेहगांव कस्बे में हुई इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला जांच में ले लिया है। जानकारी के अनुसार मेहगांव वार्ड 10 निवासी प्रदीप कांकर पानी की टंकी के पास किसी काम से जा रहा था, तभी पहले से मौजूद अज्ञात युवकों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने प्रदीप पर चाकू से वार किए, जिससे घायल होकर प्रदीप जमीन पर गिर गया। युवकों के बीच विवाद के दौरान प्रदीप को लहुलुहान हालत में देखकर आसपास मौजूद लोग चिल्लाए तो आरोपी मौके से भाग गए। इस बीच घटना की सूचना पुलिस सहित घायल प्रदीप के परिजनों को मिली। जिसके बाद परिजन प्रदीप को घायल हालत में मेहगांव अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्रदीप की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया।

Next Post

ठगी: चिटलर बिल्डर कोर्ट में पेश, तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली

Sun Jun 22 , 2025
जबलपुर। अर्थ बिल्डर और डेवलपर्स प्रो. नीरज ललित प्रताप सिंह को बरगी पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया जहां पूछताछ के लिए पुलिस ने उसकी कोर्ट से तीन दिन की रिमांड की डिमांड की है। न्यायालय ने चिटलर बिल्डर को तीन दिन की रिमांड पर पुलिस […]

You May Like