डीबीडबल्यू-303 बीज से 22 क्विंटल प्रति एकड़ निकल रहा गेहूं 

कृषि अधिकारियों ने गेहूं की उन्नत फसल का निरीक्षण

 

जबलपुर। कृषि अधिकारियों ने शुक्रवार को विकासखंड सिहोरा के अंतर्गत ग्राम गांधीग्राम के कृषक शिवबालक पटेल द्वारा की जा रही डीबीडबल्यू-303 किस्म की गेहूं की फसल का अवलोकन किया। कृषक शिवबालक पटेल ने बताया कि उन्होंने और लकी पटेल ने वर्ष 2021 में डीबीडबल्यू- 303 किस्म की गेहूं की फसल लगाई थी। इस दौरान उन्होंने पाया कि डीबीडबल्यू -303 किस्म के गेहूं की कुछ बालिया बड़ी और मोटी होती हैं। किसानों द्वारा 15 से 20 बड़ी और मोटी इन बालियों को अलग निकालकर लगभग 500 ग्राम बीज तैयार किया गया , जिसे उन्होंने पुनः वर्ष 2022 में अपने खेत में अलग बोया और उससे पुनः 30 किलो बीज तैयार किया। इसी प्रकार कृषक द्वारा वर्ष 2023 में पुनः आधा एकड़ क्षेत्र से 11 क्विंटल गेहूं बीज तैयार किया गया। जिसमें से उन्होंने 1 क्विंटल गेहूं ग्राम पथरई के किसान लकी पटेल और 1 क्विंटल गेहूं ग्राम गांधीग्राम के किसान मोहित पटेल को दिया। यह बीज दोनों किसानों द्वारा वर्ष 2024-25 में अपने-अपने खेत में लगाया गया है। कृषक शिवबालक पटेल ने बताया कि उन्होंने स्वयं के 4 एकड़ खेत में इस बीज को बोया है। इस प्रकार यह बीज इस वर्ष 9 एकड़ में बोया गया है, जिसकी उपज 22 से 25 क्विंटल प्रति एकड़ प्राप्त होती है। अवलोकन के दौरान कृषि अधिकारियों द्वारा गेहूं की बालियों का अवलोकन किया गया है। इन बालियों की लम्बाई लगभग 8 इंच पाई गई एवं मोटाई भी बाकी गेहूं की अन्य किस्मों से ज्यादा पाई गई है। गेहूं फसल को क्षेत्र के कृषकों ने देख कर अपने खेत में बोने के लिए इस बीज की मांग की है। इस दौरान सहायक संचालक रवि आम्रवंशी, कीर्ति वर्मा एवं कृषि विस्तार अधिकारी बृषभान अहिरवार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

Next Post

कुख्यात बदमाशों ने दो घरों में की बमबाजी, पथराव

Fri Mar 21 , 2025
  छात्र को धमकाया, एफआईआर   जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत सांई कॉलोनी खैरी में कुख्यात बदमाशों ने जमकर उपद्रव मचाते हुए दहशत फैलाने दो घरों में बमबाजी की। इसके साथ पथराव भी किया। इस दौरान एक छात्र को जान से मारने की धमकी भी दी। वारदात को अंजाम देने के […]

You May Like