भोपाल। कोलार क्षेत्र के अकबरपुर चौराहे पर पिछले कई दिनों से ट्रैफिक सिग्नल खराब पड़ा है, ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं हो पाता है और राहगीरों के लिए सड़क पार करना भी मुश्किल हो गया है। जबकि मौके पर यातायात पुलिसकर्मी भी नहीं होते हैं, जिससे स्थिति और भी भयावह हो रही है।अकबरपुर चौराहा कोलार क्षेत्र के सबसे व्यस्ततम चौराहों में से एक है। यह चौराहा कोलार रोड को कई महत्वपूर्ण कॉलोनियों और व्यावसायिक क्षेत्रों से जोड़ता है। सुबह और शाम के समय यहां वाहनों का भारी दबाव रहता है। ट्रैफिक सिग्नल के खराब होने के कारण चारों दिशाओं से आने वाले वाहन चालक अपनी मर्जी से आगे बढ़ रहे हैं, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार तो आपस में वाहनों की टक्कर होने की भी नौबत आ जाती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ट्रैफिक की समस्या: अकबरपुर चौराहे का ट्रैफिक सिग्नल बंद पड़ा
