सतना:आजाद अध्यापक शिक्षक संघ सतना के जिलाध्यक्ष केशव प्रताप सिंह ने बताया कि संघ के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल व प्रान्तीय प्रवक्ता विनय कनौजिया तथा प्रान्तीय निर्णय के अनुसार 9 नवंबर दिन रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर मैदान पर पुरानी पेंशन योजना को पुनः बहाली के लिए “आल इंडिया एनपीएस एम्प्लाइज फैडरेशन” के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.मनजीत सिंह पटेल के नेतृत्व में महारैली होने जा रही है।
जिसमें आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश भी पूरी ताकत के साथ सहयोग कर रहा है।
संघ के जिलाध्यक्ष केशव प्रताप सिंह ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए सतना जिले से भी आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के नेतृत्व में लगभग हजारों की संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं आनन्द विहार ट्रेन से और अलग -अलग साधनों से विभिन्न ट्रेनों से रिजर्वेशन करा कर 8 नवंबर को दिल्ली जंतर-मंतर के लिये रवाना होंगे। इसके लिये जिलाध्यक्ष केशव प्रताप सिंह व प्रान्तीय प्रवक्ता विनय कनौजिया जी और संगठन के पदाधिकारियों द्वारा डोर-टू-डोर कर्मचारियों से सम्पर्क कर रहे हैं।
