जियोब्लैकरॉक ने पेश किया सेक्टर रोटेशन फंड

मुंबई, 23 जनवरी (वार्ता) रिलायंस समूह की कंपनी जियो फाइनेंशल सर्विसेज और अमेरिकी कंपनी ब्लैकरॉक की संयुक्त उद्यम वाली इकाई जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने शुक्रवार को इक्विटी में अपनी नयी निवेश पेशकश जियोब्लैकरॉक सेक्टर रोटेशन फंड की घोषणा की। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सेक्टर रोटेशन फंड में किसी विशेष इक्विटी की बजाय सेक्टर पर फोकस किया जायेगा। उसने निफ्टी 500 से ज्यादा रिटर्न का लक्ष्य रखा है। इसमें आंकड़ों और एआई आधारित विश्लेषण के आधार पर भारतीय इक्विटी बाजार में सेक्टर विशेष का अध्ययन किया जायेगा तथा उसी के आधार पर निवेश किया जायेगा।

नया फंड ऑफर (एनएफओ) मंगलवार 27 जनवरी से उपलब्ध होगा और 09 फरवरी को बंद होगा। जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट के मुख्य निवेश अधिकारी ऋषि कोहली ने कहा कि पिछले एक दशक में सेक्टरों की स्थिति में बदलाव आते रहे हैं। उपभोग, भू-राजनैतिक स्थिति तथा वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में लगातार बदलाव के बीच जियोब्लैकरॉक सेक्टर रोटेशन फंड निवेशकों को सेक्टर में निवेश का अनुपात बदलने की अनुमति देता है।

Next Post

रोहतक रॉयल्स ने दिग्गज संदीप नरवाल को कप्तान नियुक्त किया

Fri Jan 23 , 2026
रोहतक, 23 जनवरी (वार्ता) एड्रॉइट स्पोर्ट्स एलएलपी के स्वामित्व वाली रोहतक रॉयल्स, जो कबड्डी चैंपियंस लीग (केसीएल) के उद्घाटन सत्र में रोहतक शहर का प्रतिनिधित्व करने वाली फ्रेंचाइज़ी है, ने अनुभवी ऑलराउंडर और भारतीय कबड्डी के दिग्गज संदीप नरवाल को टीम का कप्तान नियुक्त करने की घोषणा की है। भारतीय […]

You May Like