गोवा में नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत

पणजी,07 दिसमंबर (वार्ता) गोवा के उत्तरी क्षेत्र में स्थित अरपौरा गांव में एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात आग लगने से करीब 25 लोगों की मौत हो गयी तथा कुछ घायल हो गये।

प्रारंभिक रिपोर्टो के अनुसार आग नाइट क्लब की रसाई में गैस सिलेंडर फटने से लगी। मृतकों में अधिकतर क्लब के कर्मचारी है। दुर्घटना के कुछ देर बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने दुर्घटना की जांच के आदेश दिये है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और प्रधानमंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को दो लाख रूपये तथा घायलों को पचास -पचास हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की है।

 

 

Next Post

सेमरिया थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसपी

Sun Dec 7 , 2025
रीवा:रीवा एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान रात में सेमरिया थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे. जहा थाने का निरीक्षण कर अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियो पर शिकंजा कसने के निर्देश दिये.वही उन्होने रात कालीन गश्त और पेट्रोलिंग में किसी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी. थाने के दस्तावेज […]

You May Like